राजसमंद। राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र स्थित मेवाड़ मारवाड़ की सीमा देसूरी की नाल में डेंजर जोन के नाम से विख्यात पंजाब मोड़ पर फिर एक हादसा पेश आया। जिसमें चारभुजा की तरफ से देसूरी जा रहा लोहे के सरिए से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गया। घटना में ट्रेलर चालक को गंभीर चोटें आई है। जिसे मौके पर पहुंची चारभुजा थाना पुलिस ने चारभुजा सीएससी पर भर्ती करवाया। घटना के बाद ट्रेलर में रख लोगे के सरिया सड़क पर बिखर गए। जिसे पुलिस ने एक साइड रखवा कर यातायात बहाल करवाया है। आपको बता दे देसूरी की नाल में पंजाब मोड़ पर पूर्व में भी कई बड़े हाथ से पेश आए हैं जिनमें से भारत का सबसे बड़ा सड़क हादसा भी इसी मोड़ पर हुआ था जिसमें 95 लोगों की मौत हो गई थी जबकि हाल ही में स्कूली बच्चों से भरी बस भी इसी स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। उसके बाद उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी मौका मुआयना करने के बाद सड़क को दृष्टि कारण करने का आश्वासन दिया था।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़