Explore

Search

May 10, 2026 9:44 am

प्रशासन

नंदवाई में मकर सक्रांति पर गौ सेवा के साथ नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत

बेगूं। मकर सक्रांति के पावन पर्व पर नंदवाई में स्थित गणेश घाटी गौशाला में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर नंदवाई मंडल के नवनियुक्त ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पप्पू धाकड़ का गणेश मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला में गायों को हरा चारा और लापसी खिलाकर की गई। इस मौके पर माधोपुर सरपंच प्रतिनिधि भेरू लाल धाकड़, गौशाला अध्यक्ष मंडावरी सरपंच भेरू लाल धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, भूरा लाल, श्याम लाल धाकड़, प्रभु लाल,देवेंद्र सिंह,श्री लाल रायका,मांगी लाल धाकड़,पूर्व सरपंच चंदू वैष्णव, शोभालाल धाकड़,मुकेश धाकड़ राज कुमार धाकड़ सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर