Explore

Search

September 27, 2026 7:06 pm

मातृकुंडिया में जाट समाज के यज्ञशाला के लिए भूमि पूजन कर ध्वजारोहण किया

राशमी। अखिल मेवाड़ जाट समाज की ओर से मातृकुंडिया में नवनिर्मित महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले 51 कुंडीय यज्ञ के लिए रविवार को यज्ञशाला के लिए भूमि पूजन कर ध्वजारोहण किया गया। महोत्सव प्रवक्ता सुरेश जाट गुरजनिया ने बताया कि महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत विधि विधान से यज्ञाचार्य स्वामी गौ हितेश शर्मा के सानिध्य में गुरुकुल के आचार्य द्वारा यज्ञशाला का भूमि पूजन कर ध्वजारोहण किया गया। वहीं मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत रविवार को सतचंडी यज्ञ का आयोजन हुआ। वहीं आयोजन के तहत वेदपारायण,चतुर्वेद स्वाहाकार,अभिषेक,जप,पाठ यज्ञ सहित अनेकानेक दिव्यातिदिव्य अनुष्ठान शुरू हो गए। इस अवसर पर जाट समाज के हीरालाल गुरजनिया,रामलाल गेगपुरा,गोवर्धन,मुकेश जवासिया,जगदीश देवपुरा,लेहरू नोहरा,शांति लाल जाट भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर