Explore

Search

March 24, 2026 10:57 pm

पटवारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, किसान बगैर कार्य किये तहसील से लौटे

डूंगला, (पवन अग्रवाल)। राजस्थान पटवार संघ उप शाखा डूंगला के पटवारियों ने अपने 10 सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर पिछले 15 दिनों से तहसील के बाद अनिश्चितकालीन धरना देकर अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। जानकारी में पटवार संघ अध्यक्ष दीप शिखा जैन ने बताया कि पटवार संघ की 10 सूत्री मांगों को लेकर संघ के आह्वान पर तहसील के बाद 15 दिन से धरना दिया जा रहा है। वहीं बताया कि मुख्य मांगों में गिरदावरी एप्प में संशोधन, पटवार भवन भू अभिलेख भवनो को वित्तीय स्वीकृति जारी करना , लंबीत पड़ी डीपीसी, पटवारी गिरदावर को आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाना, स्टेशनरी भत्ता बढ़ाना, पटवारी पद को तकनीकी पद घोषित कर पे ग्रेड 3600 करने की भी मांग की। इसके साथ किसान ऑन को भी जो समस्याएं सामने आ रही है उनमें किसान सम्मन निधि योजना का लाभ, खाद्य सुरक्षा में नाम जोड़ना, विद्युत कनेक्शन, नामांतरण केसीसी संबंधित समस्याओं से संबंधित किसान परेशान होता नजर आया। संघ अध्यक्ष ने यह भी बताया कि जब तक 10 सूत्री मांगे नहीं मानी जाएगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा तथा 5 फरवरी को जयपुर में रैली निकालकर ज्ञापन देते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने के मौके पर दिलीप वर्मा, सुरेश, धर्मी लाल बेरवा, धर्मेंद्र मीणा, संजू मीणा, गीता वसीटा, पिंटू मीणा, गुंजन, तुलसी कुमारी, अंकित दानी व संजय उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर