Explore

Search

March 8, 2026 4:45 pm

श्री शनिमहाराज आली के श्रद्धा पात्रों से 19 लाख से अधिक की भेंट राशि निकलीं

शनिमहाराज आली। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली के श्रद्धा पात्रों से 19 लाख 21 हजार 986 रूपये की भेंट राशि निकली। सिक्कों की गिनती बाकी है। तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली मंदिर में महिने में एक बार अमावस्या से पहले चतुर्दशी पर भंडार खोलें जातें हैं। तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान ने बताया की श्री शनिदेव की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करने बाद श्रद्धा पात्र खोलें गए। तीर्थ स्थल के मासिक भंडार मंगलवार सुबह कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष माधुलाल जाट, मंत्री छगनलाल गुर्जर, संरक्षक पवन कुमार सांखला, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा आदि की मौजूदगी में खोलें गए जिनमें मुख्य मंदिर नवग्रह मंदिर तेल कुंड के श्रद्धा पात्रों को खोलकर भेंट राशि निकाली गई। इस अवसर पर सदस्य रामेश्वर लाल सुथार, गोपाल सुथार, रतन सुथार, रतन लाल गाडरी, टोलुराम वैष्णव, रुपलाल गाडरी, देवी सिंह चारण, कालूराम कीर, शैलेंद्र शर्मा, भैरू लाल, सत्यनारायण जाट, गोवर्धन सिंह, कालू राम कुम्हार, रामचंद्र कीर, भैरूलाल जाट व कमेटी के कर्मचारी गणपत सिंह, नारायण सिंह, विक्रम सिंह अर्जुन सिंह, नरेंद्र विजयवर्गीय, मानसिंह, रतन सिंह, किशन सिंह, भागरीथ, प्रकाश, गणेश जाट सहित व मंदिर मंडल के कर्मचारी एवं श्रद्धालुओं का गिनती में सहयोग रहा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर