चित्तौड़गढ़। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई हैं। वही 6 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल निम्बाहेड़ा में भर्ती करवाया गया हैं। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गम्भीर बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार गंगरार थाना क्षेत्र के मेड़ी खेड़ा फाटक के पास हाइवे पर एक ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गंगरार थाना क्षेत्र के ही बताएं जा रहे हैं। वही निकुम्भ थाना क्षेत्र में दूसरी दुर्घटना निम्बाहेड़ा मंगलवाड़ स्टेट हाइवे पर दो बसों में भिड़ंत हो गई। विवाह समारोह के बाद बारात वापस उदयपुर जा रही थी तभी निम्बाहेड़ा- मंगलवाड़ हाइवे स्थित निकुम्भ ननाणा के पास दो बसों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। बारात की बस में सवार दूल्हे की ताई जाहिरा बानो पत्नी शकील उम्र 45 की मौत हो गई। वही हादसे में 6 बराती घायल हो गए। घायलों को निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां एक व्यक्ति की स्थिति गम्भीर बताई जा रही हैं। कुछ घायलों को ईलाज के बाद छुट्टी दे दी हैं। निम्बाहेड़ा अस्पताल से घायलों को उदयपुर रेफर किया गया हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़