चित्तौड़गढ़। भगवान श्री चारभुजा नाथ की गुरूवार को निकाली गई शोभायात्रा का राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति चित्तौड़गढ़ द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
मीडिया प्रभारी नितेश सवा ने बताया कि समाज के आराध्य देव श्री चारभुजा नाथ के गांधीनगर स्थित मंदिर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, ध्वजा एवं कलश स्थापना के तहत श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसके सुभाष चौक पहुँचने पर प्रदेश मंत्री आनंद अजमेरा, जिला अध्यक्ष हेमंत डूंगरवाल, महामंत्री लोकेश नाहर, जिला प्रवक्ता जयेश लाड़ना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत नाहर, जिला संगठन मंत्री मनोज मोरवाल, पूर्व संरक्षक किशन नाहर, जिला कोषाध्यक्ष हेमंत मोरवाल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बंडवाल, रतन मंडावरा, सांस्कतिक मंत्री किशन नाईवाल, जिला मंत्री उत्पल नाहर, कार्यालय मंत्री मनीष नाहर, अंकित बेरा, प्रितेश लड़ना, सुनील नाहर, राजू मोरवाल, दिनेश पालड़िया सहित समाज जनों ने स्वागत किया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़