Explore

Search

September 29, 2026 11:12 pm

थार का टायर फटने से दो की मौके पर दर्दनाक मौत एक घायल

प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। प्रतापगढ़ के निकटवर्ती गांव गोरधनपुरा निवासी शोएब खान व सद्दाम अजमेरी घोटारसी सहित एक अन्य युवक चित्तौड़गढ़ से प्रतापगढ़ आते समय थार गाड़ी का अचानक टायर फटने से गाड़ी पलट गई। थार में सवार तीन युवकों में से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई व एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह तीनों युवक चित्तौड़गढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम से लोटकर प्रतापगढ़ आ रहे थे की अचानक महु-नीमच हाईवे पर थार कार का आगे का पहिया फटने से थार पलट गई जिसके चलते शोएब खान गोरधनपुरा व सद्दाम अजमेरी घोटारसी की मौके पर ही मौत हो गई। वही हादसे में एक युवक कनोरा निवासी बताया जा रहा है जिसका नाम आशीफ है जो गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको 108 की सहायता से जिला अस्पताल मन्दसौर रैफर किया गया जिसका प्राथमिक उपचार जारी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर