Explore

Search

May 2, 2026 8:32 am

जोगणियां माता घाट पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला

बेगूं। उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणियां माता घाट पर रविवार प्रातः 11 बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह ट्रैक्टर ट्रॉली में पत्थर भरकर घाट से नीचे उतर रहा था। बताया जा रहा है कि गोल डूंगरी के नीचे ट्रैक्टर की रफ्तार अधिक हो गई, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, ट्रैक्टर से ऑयल का रिसाव हो रहा था, जिसके कारण संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जोगणियां माता शक्तिपीठ संस्थान की जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को सीधा किया गया, जिससे रास्ता पुनः सुचारू हो सका। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। 

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर