Explore

Search

June 30, 2026 4:03 am

मंदिर पर देवधुन का आयोजन, कई मंडलियों ने की शिरकत

राजसमन्द। जिले के वनाई गांव के मण्डका बाव जी मंदिर पर रविवार को जागरण के अवसर पर गांव में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर 24 घंटे की अखंड देवधुन का आयोजन किया गया जिसमें वनाई, उपला सादड़ा, मादड़ी, सोनियाणा, घाटी सीमाल, साकरोदा, बिनोल आदि आसपास एवं दूर दराज की कई मंडलिया मंदिर परिसर पर पहुंची। जहां पर बारी-बारी से देव धुन बोले। समाजसेवी देवी लाल गुर्जर ने बताया कि सवेरे शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना के साथ देवधुन शुरू हुई। वहीं पुजारी द्वारा बावजी को विशेष श्रंगार धराया गया। देवधुन के चलते माहौल पूरी तरह धर्ममय हो गया। वहीं भक्त जनों ने बावजी के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर