चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री साँवलिया सेठ के खोले मासिक दानपात्र से निकले चढ़ावे की गिनती पांच चरणों में पूरी हो गई हैं। मन्दिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा हुआ हैं। दिनों दिन बढ़ते चढ़ावे के चलते मन्दिर मण्डल की ओर से नई दानपेटी का भी निर्माण करवाया जा रहा हैं। पांच चरणों में हुई गिनती में दानपात्र, भेंटकक्ष और ऑनलाइन से कुल 22 करोड़ 92 लाख 13 हजार 317 रुपए का चढ़ावा प्राप्त हुआ हैं। वही भेंटकक्ष और दानपात्र से निकले सोना-चांदी का भी तौल किया गया जिसमें 665 ग्राम सोना और 133 किलो 654 ग्राम चांदी चढ़ावे में मिली हैं।

आपको बता दे कि गत माह 28 जनवरी को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को श्रीसाँवलिया सेठ की आरती और भोग लगाकर दानपात्र मन्दिर के प्रशासनिक अधिकारियों व मन्दिर मण्डल अध्यक्ष और सदस्यों की मौजूदगी में खोला गया। पहले चरण में 8 करोड़ 8 लाख रुपए की गिनती हुई। सबसे पहले 500-500 रुपए के नोटों की छंटनी करके बंडल बना कर नोटों की गिनती की गई। उसके बाद 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर दानपात्र से निकली राशि की गिनती नही हो सकी। गुरुवार 30 जनवरी को दूसरे चरण की गिनती की गई। दूसरे चरण में 4 करोड़ 54 लाख पांच हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। तीसरे चरण की गिनती शुक्रवार 31 जनवरी को हुई जिसमें भंडार से 3 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। चार चरण तक कुल 16 करोड़ 32 लाख पांच हजार रुपए के चढ़ावे की राशि की गिनती की गई थी। पांचवें चरण में भेंटकक्ष, कार्यालय और ऑनलाईन से मिले चढ़ावे की गिनती की गई जिस में 5 करोड़ 92 लाख 53 हजार 417 रुपए प्राप्त हुई। दानपात्र व भेंटकक्ष से कुल 22 करोड़ 92 लाख 13 हजार 317 का मासिक चढ़ावा प्राप्त हुआ हैं। भेंटकक्ष और दानपात्र से 665 ग्राम सोना और 133 किलो 654 ग्राम चांदी भी चढ़ावें में मिली हैं। गत माह खोले मासिक भंडार से करीब 23 करोड़ रुपए की राशि चढ़ावे में प्राप्त हुई थी।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़