Explore

Search

June 29, 2026 10:54 am

जिला कलक्टर संधू ने यूआईटी का किया दौरा, विकास कार्यों को लेकर ली समीक्षा बैठक

भीलवाड़ा। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने नगर विकास न्यास के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान नगर विकास न्यास के सचिव ललित गोयल, ओएसडी, अधीक्षण अभियंता योगेश, एईएन, जेईएन सहित विभाग के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और लोगों की शिकायतों का निराकरण समय पर करें। बैठक में मानसरोवर झील, महात्मा गांधी नगर वन, नेहरू तलाई सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कार्ययोजना बनाएं और उसके अनुसार कार्य करें। जिला कलक्टर संधू ने बताया कि नगर विकास न्यास के रिकॉर्ड को डिजिटल करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि लोगों को पुरानी फाइलों की जानकारी आसानी से मिल सके। उन्होंने बताया कि डीपीआर बनने का कार्य, टेंडर लगने का कार्य, वर्क आर्डर का कार्य समय पर होना चाहिए। विभागवार भी कार्यों का रिव्यू किया जाएगा। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कार्ययोजना बनाएं और उसके अनुसार कार्य करें। उन्होंने बताया कि नगर विकास न्यास के कार्यों की समीक्षा के लिए नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक के बाद जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास बिल्डिंग का दौरा किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर