Explore

Search

June 23, 2026 11:26 pm

कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ द्वारा जिलाध्यक्ष हेमंत संत मराठा के नेतृत्व में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों के उन्नयन एवं विभिन्न समस्याओं के समाधान का समावेश करते हुए सकारात्मक आदेश जारी करवाने की मांग की गई।
इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ के संयोजक कमल मीणा सहित सुरेशचन्द्र शर्मा, श्यामलाल भील, किशनलाल गुर्जर, दीपक सिंह सोलंकी, हीरालाल माली, रामलाल, पूरण मीणा, युवराज शक्तावत, अनिरूद्ध मीणा, धनसिंह मीणा, उदयलाल लौहार, राजेन्द्र माली, गोपाल शर्मा, लक्ष्मणसिंह चौहान, विक्रमसिंह भाटी, कमलेश, मोहम्मद खलील, मुबारिक खान, मुक्ता लोठ, सावित्री ओझा, नरेन्द्र गुर्जर, सुमन यादव, शुभेन्दु भारद्धाज, मानिक बर्मन, राजेश कुमार, दुर्गेश शर्मा, रमेशचन्द्र जोशी, नितेश शर्मा, राजमल डांगी, निलेश कुमार मेघवाल, ललित कुलमी, सनी जाट, विष्णु कुमार अहीर, मनोज मेघवाल, गिरीश शर्मा आदि 40 विभिन्न संगठनों के कर्मचारी मौजूद थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर