Explore

Search

March 26, 2026 12:30 am

दिल्ली में बीजेपी की जीत पर राशमी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की,कार्यकर्ता बोले-जनता ने केजरीवाल के झूठे वादे नकारे

राशमी। कस्बे के एसबीआई बैंक चौराहे पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जोरदार जश्न मनाया। सरपंच बंशीलाल रेगर एवं एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रेगर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एसबीआई बैंक चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां आतिशबाजी की और जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद भाजपा सोशल मीडिया मंडल संयोजक एडवोकेट शंभू लाल आचार्य ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के झूठे वादों को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली में शुरू हुई विकास यात्रा अन्य प्रदेशों में भी जारी रहेगी। इस अवसर पर जीएसएस अध्यक्ष सुनील कुमार रांका,उपसरपंच प्रतिनिधि रमेश कीर,पहुंना मंडल महामंत्री निकुल पारीक,चंपालाल बुनकर,निर्मल पोखरना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर