Explore

Search

March 18, 2026 1:54 am

नारकोटिक्स की कस्टडी में आरोपी की मौत, परिजनों का हंगामा, शव लेने से इंकार

चित्तौड़गढ़। एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की नारकोटिक्स विभाग की कस्टडी में मौत होने के मामले ने तूल पकड़ लिया हैं। मृतक आरोपी के परिजन व समाज के लोग चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पहुंचे और नारकोटिक्स विभाग के दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर जिला कलक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा हैं।
जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया थाना क्षेत्र के माझी का खेड़ा निवासी कैलाश धाकड़ को नारकोटिक्स विभाग चित्तौड़गढ़ के निवारक टीम ने गत 10 फरवरी को 4 किलो अफीम के साथ चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी कैलाश धाकड़ का रिमांड लिया गया। इस दौरान नारकोटिक्स विभाग की कस्टडी में ही आरोपी ने जूते की लेस से फंदा लगा दिया।

इसकी सूचना पर नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों ने नारकोटिक्स विभाग पर आरोप लगाया कि उसकी मौत के अगले दिन शनिवार सुबह करीब 8 बजे सूचना दी गई। परिजनों का कहना हें कि मृतक कैलाश कभी भी जूते नही पहनता हैं वह चप्पल ही पहना करता था तो फिर जूते की लेस से आत्महत्या कैसे कर सकता हैं जबकि गिरफ्तार आरोपी को टॉयलेट अथवा बाथरूम जाता होता है तो एक विभाग का स्टाफ साथ जाता और बाथरूम टॉयलेट के गेट के बाहर ही रुक जाता हैं। गेट के अंदर कुंदी भी नही होती है तो जूते की लेस से आत्महत्या कैसे कर सकता हैं। इसको लेकर मृतक के गांव से परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में लोग चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर औरे एसपी को ज्ञापन सौंप कर मामले में दोषी नारकोटिक्स अधिकारियों के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस जाब्ता भी लगाया गया। इधर मृतक के परिजन और समाज के लोग जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। न्यायिक जांच की मांग करने के साथ मृतक के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। तब तक मृतक का पोस्टमार्टम नही करवाया जाएगा और ना ही शव को लेकर जाएंगे। इस मामले में अभी तक भी नारकोटिक्स विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नही आया हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर