Explore

Search

March 18, 2026 2:04 am

देसूरी की नाल में सड़क हादसा मामला, एक्सीडेंट के बाद ट्रेलर में फंसे चालक की मौत

राजसमंद। जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र के देसूरी की नाल में आज फिर भीषण सड़क हादसा पेश आया। यहां शनि महाराज मोड के करीब व्हाइट सीमेंट से भरे बेकाबू ट्रेलर में सामने से आ रही पिकअप और आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों वाहन पलट गए। ट्रेलर में फंसने से चालक की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक घायल हो गया। जिसे चारभुजा में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चारभुजा पुलिस के मुताबिक राजसमंद से व्हाइट सीमेंट से भरा ट्रेलर पाली की तरफ जा रहा था, तभी शनि महाराज मोड़ के करीब बेकाबू हो गया। जिसमें सामने से आगे चल रहे ट्रक और चारभुजा की तरफ आ रही पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद तीनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। घायल पिकअप चालक आमेट निवासी गौतम रेबारी को पुलिस और स्थानीय लोगों ने चारभुजा हॉस्पिटल भिजवाया। वही ट्रेलर चालक राज चौधरी ट्रेलर के कैबिन में फंस गया। जिसे करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से कैबिन काट कर बाहर निकाला, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करवा कर यातायात सुचारू करवाया। आपको बता दे कि 5 दिन पहले भी इसी क्षेत्र में प्रयागराज से सांडेराव जा रही बस हादसे का शिकार हो गई थी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर