चित्तौड़गढ़। पूर्व जिलाध्यक्ष और भाजपा ओ बी सी मोर्चे के पूर्व महामंत्री को भाजपा चित्तौड़गढ़ का जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश गर्ग एवं पशुपालन विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमवार प्रातः भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में रतनलाल गाडरी के नाम की घोषणा की।

गाडरी के नाम की घोषणा होते ही भाजपा नेताओं ने उनका पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते पर राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी है जो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सेवा का काम कर रही है। हम सभी को संगठन के माध्यम से आम जनता से जुड़ते हुए राजस्थान सरकार की सभी योजनाओं द्वारा पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत का उदाहरण देते हुए कहा कि वे स्वयं एक कार्यकर्ता के रूप में बैठक का प्रचार करते थे और इस बैठक में भी नेता के रूप में जनता को संबोधित करते थे। इस अवसर पर जिला प्रभारी हेमंत लांबा, संभाग सह प्रभारी मिथिलेश गौतम, सह चुनाव अधिकारी मोहब्बत सिंह राठौड़, निवर्तमानअध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, प्रदेश से कोषाध्यक्ष अनिल शिशोदिया, उदयपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, नगर अध्यक्ष सागर सोनी मंचासीन रहे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने रतनलाल गाडरी को भाजपा के दुपट्टे और फूल मालाएं पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इससे पहले जिला अध्यक्ष के निर्वाचन संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव अधिकारी मुकेश गर्ग ने बूथ अध्यक्षों के चुनाव से लेकर मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया में सहयोग के लिए समस्त कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट ने आए हुए समस्त पदाधिकारीयों का स्वागत उद्बोधन के माध्यम से स्वागत किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में सहयोग करने के लिए सभी भाजपा पदाधिकारीयों को धन्यवाद दिया। गाडरी ने इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करूंगा। सबको साथ लेकर संगठन को सशक्त और मजबूत बनाकर काम करेंगे। बूथ इकाई से मजबूती का काम करेंगे और राज्य और केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक लेकर जाएंगे। संगठन में जिला उसी तरह से काम करेगा, जिस तरह से यह आगे रहा है।
गाडरी ने कहा कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट के नेतृत्व में जिले में भाजपा ने चुनावों में कमल खिलाया है और आने वाले समय में शेष रहे कार्यों को सभी मिलजुलकर पूरा कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। बैठक में जिला पदाधिकारी, जिले के मंडल अध्यक्ष मंडल प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे । जिलाध्यक्ष पद पर रतन गाडरी के निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। रतन गाडरी को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा ने कहा कि रतन गाडरी को संगठन में कार्य करने का अच्छा अनुभव है और उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन लगातार मजबूत होगा। प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव ने कहा कि हम सभी भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और संगठन ने एक अनुभवी संगठक रतन लाल गाडरी को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है जिससे कार्यकर्ताओं में अत्यंत हर्ष है।गाडरी को यह जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
घोषणा के पश्चात जिलाध्यक्ष रतन गाडरी ने उदयपुर में सांसद सी पी जोशी से मुलाकात कर नए दायित्व मिलने पर जोशी का आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक चर्चा की। इसके पश्चात उन्होंने मंडफिया पहुंचकर भगवान सांवरिया सेठ का आशिर्वाद लिया।इस अवसर पर जिला महामंत्री रघु शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, रणजीत सिंह भाटी, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन,असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, गौरव त्यागी, जिला मंत्री सी पी नामधराणी, जगदीश भांड, नगर उपाध्यक्ष लोकश त्रिपाठी, हरीश गुरनानी, चन्द्र शेखर सोनी, विष्णु सेन, धीरज सुखवाल, तारावती धाकड़, विदुषी बिल्लु, मंजू पितलिया, गायत्री जोशी, भारती वैष्णव, अनुराधा गालव, लाल सिंह डुडी, अली असगर बोहरा, अशोक पालीवाल, रुस्तम खां, भुपेंद्र सिंह भाटी
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़