चित्तौड़गढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए सेवा केंद्र ओछड़ी गेट के पास गांधीनगर राजयोग सेवा केंद्र की ओर से महाशिवरात्रि के पावन मास में भोलेनाथ शिव बाबा की भव्य प्रतिमा लगाई गई। श्री खरडेश्वर महादेव मंदिर चित्तौड़ में 40 फीट ऊंची शिवलिंग की प्रतिमा लगाई गई एवं ब्रह्मा कुमारीज की ओर से आध्यात्मिक राजयोग चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक अर्थ को स्पष्ट करने हेतु एवं परमात्मा शिव का सत्य परिचय देकर आध्यात्मिक ज्ञान की जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। मंदिर परिसर में भारी संख्या में लोगों ने शिव प्रतिमा और प्रदर्शनी का आनंद लिया। पेम्पलेट के माध्यम से लोगों को ब्रह्माकुमारी की ओर से सेवा केंद्र पर सात दिवसीय कोर्स के लिए आमंत्रित किया गया। शिवरात्रि के पश्चात तीन दिन दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर का भी आयोजन सेवा केंद्र पर रहेगा जिसका समय सुबह 9 से 10 एवं शाम को 6 से 7 बजे तक रहेगा। 28 फरवरी 1 मार्च और 2 मार्च को, यह राजयोग शिविर बिल्कुल निशुल्क है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़