Explore

Search

August 29, 2026 4:04 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

साइबर ठग ने अदालत में कहा-पुलिस ने मेरे पैर तोड़े, जाँच अधिकारी लाईन हाजिर

भरतपुर। राजस्थान के डीग में पहाड़ी थाना क्षेत्र के इखन का बड़ौदा गांव में थाना पुलिस द्वारा 20 फरवरी को साइबर ठगों को पकड़ने के लिए दी गई दबिश के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला कर एक कांस्टेबल वेद प्रकाश को घायल कर देने तथा दोवारा दबिश के दौरान कथित रूप से दीवार कूदकर भागते समय घायल एक साइबर ठग को घायल हालत में गिरफ्तार करने के मामले की जाँच कर रहे गोपालगढ़ थानाधिकारी तारा चंद शर्मा को लाइन हाजिर किया गया है। मामले को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि थानाधिकारी की लाइन हाज़री की कार्यवाही ठगी के केसों की जांच में लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है लेकिन पता चला है कि दबिश के दौरान गिरफ्तार घायल साइबर ठग अख्तर ने अदालत में पेशी के दौरान न्यायालय के पीठासीन अधिकारी के सामने उसके पैरो में आई चोट को लेकर हकीकत बताते कहा कि पुलिस ने उसके पैर तोड़े है। पीठासीन अधिकारी के पूछने पर अदालत में मौजूद जाँच अधिकारी तारा चंद शर्मा कोई जबाब नही दे पाए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर