Explore

Search

May 9, 2026 8:21 pm

प्रशासन

पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर महिलाओं ने किए भजन

चित्तौड़गढ़। शहर के महाराणा प्रताप
सेतु मार्ग स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में महिलाओं की पहल पर सर्व समाज की महिलाओं द्वारा भक्तिमय भजनों का गायन व समूह नृत्य कर शिव रात्रि महापर्व का आयोजन किया गया। बता दें कि पिपलेश्वर महादेव मंदिर चित्तौड़गढ़ का एक ऐसा मंदिर है जिसकी सेवा-पूजा से लेकर संरक्षण तक महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।

भजनों पर महिलाओं ने नृत्य कर भक्तिमय माहौल में शिव की अराधना की। महिलाओं ने भोलेनाथ को गुलाल अर्पित कर एक-दूसरे को भी गुलाल लगाकर होली भी खेली। चित्तौड़गढ़ न्यायालय कार्मिक बिंदु पांडिया ने बताया कि सीमा टेलर गायन मंडल ने ढ़ोलक एवं संगीत वादन कर भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस उत्सव में बिंदु पांडिया, अनोखी मीणा, लक्ष्मी खटीक, प्रीति सुखवाल, दीपिका कंवर, प्रियंका कंवर, पार्वती टेलर, रेखा वैष्णव, राधा देवी पांडिया, सोनू वर्मा, नूतन कंवर, अनीता जेठी, पूर्वा मौड, हितेषी मौड सहित कई धर्मपरायण महिलाओं ने भजन गायन कर शिव अराधना कर महोत्सव मनाया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर