
कपासन। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनिमहाराज आली का चतुर्दशी पर मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों की मौजूदगी में भंडार खोला गया। भंडार से पहले दिन की गिनती में 18 लाख 3 हजार 842 रूपये की भेंट राशि की गिनती की गई। वही दूसरे चरण में दानपात्र से निकले सिक्कों की गिनती आज की जा रही हैं। तीर्थ स्थल शनिमहाराज आली का महिने में एक बार अमावस्या से पहले चतुर्दशी पर भंडार खोला जाता हैं। तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान ने बताया की श्री शनिदेव की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने बाद श्रद्धा पात्र खोले गए। तीर्थ स्थल के मासिक भंडार कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह व अन्य सदस्यों की मौजूदगी में भंडार खोले गए जिनमें मुख्य मंदिर, नवग्रह मंदिर, तेल कुंड के भंडार खोलकर भेंट राशि निकाली गई। मन्दिर के दानपात्र से 18 लाख 3 हजार 842 रूपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर कमेटी सदस्य मौजूद रहे रामेश्वर लाल सुथार, गोपाल सुथार, टोलुराम वैष्णव, रुपलाल गाडरी, मदन सिंह, देवी सिंह चारण, सत्यनारायण जाट, कालू राम कुम्हार, राम चंद्र कीर, गोवर्धन सिंह, नारायण लाल गुर्जर, कैलाश सुथार, भैरुलाल गाडरी एवं कमेटी के कर्मचारी नारायण सिंह, नरेंद्र विजयवर्गीय, गणेश जाट सहित व मंदिर मंडल के कर्मचारी एवं श्रद्धालुओं का गिनती में सहयोग रहा।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़