Explore

Search

June 24, 2026 8:22 pm

प्रतापपुरा के पास अनियंत्रित कार पलटने से दो घायल

राजसमंद। जिले के प्रतापपुरा के पास राजसमन्द भीलवाड़ा राजमार्ग से गुजरती एक कार शुक्रवार को अनियंत्रित होकर पलटी हो गई जिसे कार में सवार एक महिला व एक पुरुष जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे टोल कर्मचारियों ने दोनों घायलों को राजसमन्द के आर चिकित्सालय पहुंचाया और उपचार करवाया। टोल मैनेजर राकेश कुमार दायमा ने बताया कि कि मावली निवासी रत्नेश कुमार व उनके रिश्तेदार प्रेमलता कार में सवार होकर मावली से सरदारगढ़ की तरफ जा रहे थे कि प्रतापपुरा के पास कर अनियंत्रित होकर पलटी हो गई जिससे दोनों जख्मी हुए हैं। वहीं महिला का मंगलसूत्र का सोने का पेंडल भी दूर जा गिरा। ऐसे में टोल कर्मचारी केसर राठौर, नरपत सिंह, भेरूलाल प्रजापत आदि टीम मौके पर पहुंची जहां पर मंगलसूत्र का पैनल टोल पर लेकर आए। वहीं घायलों से संपर्क कर उन्हें टोल पर बुलाया और उनका गुम हुआ 35 से 40 हजार रुपए तक का सोने का पेंडल उन्हें सुपुर्द कर ईमानदारी का परिचय दिया। इसको लेकर पीडीत रत्नेश कुमार ने टोल मेनेजर राकेश कुमार दायमा व उनकी टीम का आभार जताया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर