Explore

Search

June 29, 2026 11:37 pm

सूफी संत दीवाना शाह की दरगाह पर रमज़ान माह की चाँद रात पर उमड़े जायरीन

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर रमज़ान माह की चाँद रात पर जायरीन उमड़ पड़े।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार शनिवार को दिन-भर आशिके दीवाना का आना-जाना लगा रहा। आस्ताना ऐ आलिया मे स्थित मुख्य मज़ार पर चादर, फूल, अगरबत्ती, इत्र पेश करने के लिये लम्बी-लम्बी कतारें लगी।

आहाता ए नूर में महफिले मीलाद व महफिले समा का प्रोग्राम दिन-भर चलता रहा। मेला ग्राऊण्ड में 300 से उपर अस्थाई दुकाने लगी। 30 सिक्यूरिटी गार्ड लगाए गए। दरगाह की औलिया मस्जिद में हाफिज शाकीर कादरी की ईमामत में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। दरगाह वक्फ कमेटी की जानिब से छाया-पानी का माकूल इंतजाम किया गया। चिराग बत्ती के समय मुल्क में अमनो सुकून की दुआ की तो आमीन-आमीन की सदा से दरगाह परिसर गूंज उठा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर