Explore

Search

September 29, 2026 9:48 pm

अज्ञात वाहन चालक ने बाईक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

राजसमन्द। जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र के मोही फाटक के पास आज सुबह राजसमन्द भीलवाडा राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को चपेट में लेलिया जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर मौके पर कई राहगीरों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना कांकरोली थाना पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया। बताया कि अज्ञात वाहन बाइक सवार युवक को 200 फीट तक घसीट ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर