Explore

Search

March 27, 2026 1:31 am

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

राजसमंद। नाथद्वारा नगर में गत रविवार रात्रि को फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीनो बदमाशों की देर शाम को पुलिस ने बाजारों में परेड करवाई।पुलिस उप अधीक्षक दिनेश सुखवाल व वृत निरीक्षक मोहनसिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते के साथ तीनो आरोपियों को नगर के मुख्य मार्गों में जुलूस निकाला गया।
थानाधिकारी ने बताया कि गत रविवार रात्रि को फायरिंग कर एक युवक को घायल करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तीनों की मंशा नगर में दहशत फैलाने की थी। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस उप अधीक्षक के निर्देशन में सभी आरोपियों को बाजारों में परेड करवाई गई है, जिससे लोगों के बदमाशों का ख़ौफ़ कम होगा व लोग शिकायत करने आगे आएंगे। आपको बतादें की फायरिंग की वारदात को अंजाम देने से पूर्व बदमाशों ने शनिवार केशव कॉम्प्लेक्स व फ़ौज मोहल्ला में जमकर हंगामा किया व उत्पात मचाया था ओर राह चलते लोगों से बदतमीजी करते हुए रुपयों की मांग की गई थी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर