Explore

Search

June 24, 2026 8:23 pm

शादी में आतिशबाजी से  बाड़े में रखी घास में लगी आग

राजसमन्द। शादी समारोह के दौरान की गई मौज मस्ती एक परिवार के लिए भारी पड़ गई। बीती रात कुंभलगढ़ उपखंड के पिपला गांव में एक बाड़े में भीषण आग लग गई। जिससे बाड़े में रखा सूखा चारा जलकर राख हो गया। सूचना के बाद राजस्व अधिकारी एवं ओडा पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे। वही आग देखकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और में बाड़े में बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर राजसमंद नगर परिषद की दो दमकले भी मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार बाड़े के कुछ दूरी पर चल रहे विवाह समारोह के दौरान युवकों द्वारा आतिशबाजी की जा रही थी इसी दौरान आतिशबाजी से निकली चिंगारी घास तक पहुंच गई और आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन बाड़े में रखा करीब चार ट्रक सूखा चारा जलकर राख हो गया। जिससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। वहीं आसपास लगे हरे पेड़ भी पूरी तरह से झुलस गए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर