Explore

Search

March 28, 2026 4:22 pm

फियावड़ी पंचायत क्षेत्र के गांवों में रोड़लाइट व पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने रात्रि चौपाल में उठाई जनसमस्या

राजसमन्द। जिले के फियावड़ी पंचायत परिसर पर जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने बीती रात्रि को रात्रि चौपाल लेते हुए जन समस्या का त्वरीत रूप से समाधान करवाया रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र में रोड़ लाइट लगाने, पेयजल में सुधार लाने, कालबेलिया बस्ती पदमपुरा को आबादी में करने सहित विभिन्न मांग रखी थी। इस पर जिला कलेक्टर असावा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर समाधान के निर्देश दिए वहीं जोधपुरा के ग्रामीणों ने गांव में स्थित जर्जर भवन को सार्वजनिक पयोजनार्थ करने की मांग रखी ग्रामीणों ने खाती खेड़ा के स्कूल में अतिक्रमण हटाने की भी मांग रखी।

इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया वहीं शिविर में 70वर्ष से अधिक उम्र के 143 महिला पुरुषों का आयुष्मान कार्ड बनाए गए। ग्रामीणों ने गांव में बागेरी का पानी 6 दिनों के अंतराल में आने की भी शिकायत रखी। इस पर मौके पर विभाग के अधिकारियों से निस्तारण करवाया। रात्रि चौपाल गुरुवार को शाम 7बजे शुरू हुई जो 9 बजे तक चली। इस रात्रि चौपाल में जिला प्रमुख रतनी देवी चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश कुमार बुनकर, एसडीएम बृजेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार सीताराम बोली वाल, बिडीयो महेश कुमार गर्ग, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राजकुमार खोलिया, प्रशासक सरपँच सुरेश चंद्र चोधरी, ग्रामविकास अधिकारी जगदीश चन्द्र गर्ग, माधव चौधरी, प्रधानाचार्य राकेश कुमार, बिजली विभाग के जेईएन कमलेश कुमार रेगर, एलडीसी सागर मल, पवन सोनी, सुरेश रेगर, कैलाश सुथार, बहादुर बंजारा, सुरेश जाट, कन्हैयालाल जाट, सहित बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग,जलदाय विभाग, वनविभाग, सिंचाई विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगनिया, सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक व पंचायत क्षेत्र के गांव खाती खेड़ा, नाथूवास, पदमपुरा, जोधपुरा, रामपुरिया, आदि गांवों से कई ग्रामीण मौजूद थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर