Explore

Search

August 29, 2026 1:46 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

एकल पट्टा पर बसी कॉलोनियों पर गिरेगी गाज, सरकार ने मांगी 6 साल की रिपोर्ट

बेगूं: भूमाफियाओं ने एकल पट्टा बनाकर भूरूपांतरण कराया और नियम विरुद्ध कॉलोनियां बना दीं। सूत्रों बताते है कि बेगूं के काटूंदा मार्ग पर लगभग सात कालोनियां एकल पट्टा पर काटी गईं। इन कॉलोनियों में नियम विरुद्ध निर्माण स्वीकृतियां भी जारी हो गईं। सरकार के इन कॉलोनियों पर शिकंजा कसने से भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इन कॉलोनियों में प्लाट काटकर बेच दिए गए, लेकिन अब राजस्थान सरकार ने ऐसे भूरूपांतरण पर सख्ती करते हुए जांच शुरू की है। राजस्थान में कई स्थानों पर एकल पट्टे पर भू रूपांतरण करा अवैध कॉलोनियां बसा दी गईं। सरकार ने सभी जिलों में एकल पट्टों पर बसी कॉलोनियों के लिए एकल पट्टा प्रकरण में पिछले 6 सालों का रिकॉर्ड तलब किया है। तहसीलदारों से तहसीलों में एकल पट्टों पर काटी गई कॉलोनी में हुई राजस्व हानि की रिपोर्ट मांगी गई है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर