Explore

Search

July 1, 2025 8:49 pm

गवर्नर सिन्हा जम्मू कश्मीर से भारतीय सदभावना मंच के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

चित्तौड़गढ़। भारतीय सदभावना मंच की राष्ट्रीय संयोजिका साध्वी कल्पना अंदरूती ने बताया की मनोज सिन्हा गवर्नर जम्मू कश्मीर से राजभवन जम्मू पर शिष्टाचार मुलाक़ात की। भारतीय सद्भावना मंच द्वारा श्रीनगर एवं खुशहाल कश्मीर का निर्माण हो इसके बारे में चर्चा की एवं की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। साध्वी कल्पना, राष्ट्रीय सलाहकार सीए अर्जुन मूंदड़ा एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (सेवा) आबिद शेख ने विजय स्तंभ प्रतीक चिन्ह भेंट किया। तौशीफ़ राष्ट्रीय संगठन संयोजक, मुजम्मिल मोहम्मद, अमिता गुप्ता, आवेश शेख बिलाल मोहम्मद, मुजम्मिल अहमद, शाहिद मोहम्मद प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने शाल ओढ़ाकर, गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। अंत में सीए अर्जुन मुंदड़ा एवं आबिद शेख ने मनोज सिन्हा गवर्नर को चित्तौड़गढ़ के लिए निमंत्रण हेतु पत्र दिया गया। जम्मू प्रवास पर गंगा सागर सिंह, पूरण सिंह, नरेंद्र सिंह क्षत्रिय समाज जन इत्यादि एवं राजेन्द्र सिंह, कमल जीत सिंह द्वारा साध्वी माँ कल्पना, सीए अर्जुन मूंदड़ा एवं आबिद शेख का स्वागत किया व जम्मू में भारतीय सद्भावना मंच की गतिविधियों पर चर्चा की।
आज जम्मू कश्मीर के कार्यकर्ताओं एवं भारतीय सद्भावना मंच के कार्यकर्ताओं को साध्वी कल्पना, सीए अर्जुन मूंदड़ा एवं आबिद शेख द्वारा विजय स्तंभ यादगार स्वरूप भेंट किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर