Explore

Search

June 16, 2025 2:48 am

बेगूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो से अधिक अफीम के साथ एक गिरफ्तार

बेगूं। बेगू थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए  सोमवार को नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार से 12 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त कर पारसोली थाना क्षेत्र के आमल्दा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं एमपी के एक आरोपी को नामजद किया गया है। डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन और बेगू थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व मे बेगूं थाने इंचार्ज गोवर्धनसिह , एएसआई हरिराम, मनोहर मय जाप्ता द्वारा सोमवार को बन्धा का राजपुरा पर पहुच नाकाबन्दी की गई थी। नाकाबन्दी के दौरान अल्टो कार के चालक के द्वारा वाहन को करीब 20 मीटर दूरी पर रोक दिया। चालक सीट के पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति मौके से उतर कर भाग गया। इस दौरान अल्टो कार के चालक सीट के पीछे वाली सीट पर एक प्लास्टिक का कट्टा जिसमें प्लास्टिक की पारदर्शी कुल 6 थैली जिसमे अफीम भरी हुई मिली। जिसका वजन 12 किलो 600 ग्राम होना पाया गया।  अवैध अफीम व अल्टो कार को जब्त किया। कार चालक भैरूलाल पुत्र चुन्नीलाल रेबारी निवासी आमल्दा थाना पारसोली को अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी भेरू लाल रेबारी का पूर्व में एनडीपीएस के तीन मामलो और मारपीट के दो मामलो में चालान हुआ है। मोके से फरार आरोपी  की पहचान सोनू शर्मा निवासी हाथीपुरा थाना रतनगढ़ जिला नीमच एमपी के रूप में हुई। वही पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर