Explore

Search

September 29, 2026 7:16 pm

बगतपुरा गांव की नर्सरी में लगी आग, दमकल की मदद से बुझाई आग

राजसमन्द। जिले के लापस्या पंचायत के बगतपुरा गांव के बाहर नर्सरी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर आमेट नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची जहां पर आग बुझाई गई। दमकल कर्मी देवीलाल हेल्पर महिपाल सिंह ने बताया कि आग की सूचना पर दमकल कुंवारिया होते हुए बगतपुरा पहुंची हैं। जहां दमकल की मदद से आग बुझाई गई हैं। बताया कि आग से नर्सरी में खड़ा चारा व विलायती बबूल एवं अन्य पेड़ पौधे आग की भेंट चढ़ गए।सूचना पर लक्ष्मी लाल शर्मा, जगदीश शर्मा, गोविंद शर्मा, गोविंद भांड सहित कई लोग मौके पर पहुंचे बताया आग के कारणों का पता नहीं चल पाया और आग करीब 15 बीघा क्षेत्र में फैल चुकी थी बड़ी मस्कत के साथ आग पर काबू पाया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर