Explore

Search

April 14, 2026 9:07 pm

बेगूं में होली दहन की धूम, महिलाओं ने की पारंपरिक पूजा


बेगूं। नगर में होली दहन को लेकर जोरदार तैयारियां की गईं। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज धज कर होली की पूजा और परिक्रमा की। उन्होंने सूत का धागा बांधा और बालिकाओं ने बाड़ुलिया चढ़ाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। 

रात 11:30 बजे होगा होली दहन
शहर में होली दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:30 बजे तय किया गया है। इस दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। डीएसपी अंजलि सिंह और थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शहर का दौरा किया। 

परंपरा के अनुसार शीतला सप्तमी और तेरस को खेली जाएगी होली
बेगूं की खास परंपरा के तहत यहां शुक्रवार को धुलंडी पर होली नहीं खेली जाएगी। नगर में रंगों की होली शीतला सप्तमी और तेरस को मनाई जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे आज भी पूरी श्रद्धा से निभाया जाता है। 

शहरभर में होली दहन की तैयारियां जोरों पर
शहर के विभिन्न इलाकों में होली दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अहिंसा सर्किल, गंगापुर, आखरिया चौक, पीपली चौराहा, सिलोरियों की बावड़ी, सेन समाज, खटीक समाज मंदिर चौक, सूलीमंगरा और धूलखेडा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक इसमें भाग ले रहे हैं और होली के पर्व को उल्लासपूर्वक मना रहे हैं।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर