
बेगूं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बेगूं 168 में मंगलवार को उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में राजनैतिक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के निरन्तर अद्यतन की जानकारी दी गई। मतदाता सूची में जेंडर रेश्यो एवं ईपी रेश्यो की प्रगति के बारे में बताया गया। जिन युवाओं ने आयु 18 वर्ष पूर्ण कर ली है अथवा जिनकी आयु 17 से ऊपर हो गई हो, वे मतदाता सूची में नाम जोडने, हटाने व संशोधन करने हेतु वर्ष में चार बार 1 जनवरी, 1 अप्रेल, 1 जुलाई व 1 अक्टुबर अग्रिम आवेदन कर सकता है। निरन्तर अद्यतन के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों समयबद्व निस्तारण कर सांख्यिकी सूचना प्रति माह राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। मतदान केन्द्र वार बूथलेवल अभिकर्ताओं की नियुक्ति करने हेतु बताया गया। भारत निर्वाचन आयोग की आईटी ऐप्स की जानकारी राजनैतिक दलों को दी गई। जिससे चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं को डिजिटल रूप से आसान और पारदर्शी बनाया जा सके। बैठक में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मतदान केन्द्र पर मतदाता कम या अधिक होने की स्थिति के संबध में जानकारी एकत्रित की जाएगी। आगामी दिवस में मतदान केन्द्रो का पुर्नगठन विभाजन एवं समायोजन की कार्यवाही संबंधित आंकड़े एकत्र करने के बाद आगामी दिनों में इस कार्य को पूरा किया जाएगा।

Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -