Explore

Search

June 21, 2025 12:48 am

बेगूं में सप्तमी पर माता शीतला की पूजन और खेली गई रंगों की होली

बेगूं। नगर में शुक्रवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। महिलाओं ने सुबह से ही शीतला माता के मंदिरों में पूजा अर्चना की और ठंडे पकवानों का भोग अर्पित किया। धार्मिक परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने शीतला माता से परिवार की सुख समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
सप्तमी के साथ ही होली का उत्साह भी चरम पर रहा। सुबह से ही बच्चों और महिलाओं ने गली मोहल्लों में रंग गुलाल से होली खेलना शुरू कर दिया। दोपहर होते होते युवाओं के समूह बाजारों में पहुंच गए और एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर होली की बधाई दी। नगर के प्रमुख स्थानों, जैसे पुराने बस स्टैंड और लालबाई फूलबाई चौक पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और होली के रंग में सराबोर हो गए। मुख्य बाजारों से पारंपरिक होली गैर का जुलूस निकाला गया। डीजे की धुनों पर युवाओं ने जमकर नाचे किया। शीतला सप्तमी और होली के इस संयोग ने पूरे नगर में हर्षोल्लास का माहौल बना दिया, जहां हर उम्र के लोगों ने पर्व का आनंद लिया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर