Explore

Search

August 24, 2026 11:21 am

पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

कपासन। हथियाना किसान सेवा केंद्र पर बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे गए। हथियाना किसान सेवा केंद्र परिसर में वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक आशा जोशी द्वारा पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए परिंडा बांधकर ग्राम पंचायत हथियाना के ग्रामवासियों को अपनी पंचायत में सार्वजनिक स्थान या अपने घर के आसपास छायादार जगह पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के लिए के लिए प्रेरित कर अभियान की शुरुआत की। परिसर में नव कृषि पर्यवेक्षक मनीषा गौड़, मुकेश सांखला, मिट्ठू दास बैरागी सुरक्षा गार्ड एवं स्थानीय कृषकों की उपस्थिति में परिंडे बांधों अभियान की शुरुआत की गई। इसी क्रम में आशा जोशी ने बताया पक्षियों को कैसे जीवित रखा जाए पक्षियों को दाना-पानी दें। अपने आँगन में दाना-पानी का इंतज़ाम करें, खासकर गर्मियों और सर्दियों मेंघोंसले बनाने के लिए जगह दें, पेड़ों को काटने से बचें और पक्षियों के लिए घोंसले के बक्से लगाएं। कीटनाशकों का उपयोग कम करें, कीटनाशक पक्षियों के लिए हानिकारक होते हैं, इसलिए इनका उपयोग कम से कम करें

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर