बेगूं। उपखंड क्षेत्र के नंदवाई गांव स्थित पिपलाज माता मंदिर में नौ दिवसीय शतचंडी पाठ महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। यह महोत्सव अमावस्या से शुरू होकर रामनवमी तक चला, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान और विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पंडित विनोद व्यास द्वारा वैदिक विधि और मंत्रोच्चारण के साथ नौ दिनों तक मां दुर्गा के शतचंडी पाठ का आयोजन किया गया। नरेन्द्र जोशी व माता के पुजारी रतन गुर्जर ने बताया कि नौ दिवस में श्रद्धालु माता जी के जयकारों के साथ दर्शन किए। कमेटी के सदस्यों द्वारा पूरे नौ दिनों तक वैदिक पद्धति से पूजा, दुर्गा पाठ और विशेष श्रृंगार कराया गया। रामनवमी के दिन औषधि दुर्गा हवन कराया गया,जिसमें महाआरती के साथ देवीलाल जाट दिनेश जोशी वीरेंद्र जोशी पन्नालाल धाकड़ ने जोड़ों के साथ आहुतियां दी गईं।कई वर्षों से जगदंबा मां वैदिक विधि विधान से नौ दिन तक विशेष श्रृंगार एवं पूजा की जाती रही है। कार्यक्रम के समापन पर कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके पश्चात मंदिर समिति द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पिपलाज माता कमेटी के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय,जगन्नाथ धाकड़, मनोज जोशी,प्रेम धाकड़, सीताराम जाट, मुकेश हजूरी, हरलाल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रशासन
यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- एएसपी
January 22, 2026
3:44 pm
यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- एएसपी
January 22, 2026
3:44 pm
युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, बंधक बना कर गंभीर मारपीट की थी
January 21, 2026
8:17 pm
कार्यवाई करने गए साइबर डिप्टी पर ही अपहरण और फिरौती का केस दर्ज, पढ़े पूरी ख़बर
January 21, 2026
8:12 pm
पिपलाज माता मंदिर पर नौ दिवसीय शतचंडी पाठ महोत्सव संपन्न