Explore

Search

June 29, 2026 11:35 am

पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के सानिध्य में शहर कांग्रेस के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की मनाई जयंती

चित्तौड़गढ़। शहर कांग्रेस के तत्वावधान में महान भारतीय विचारक, समाज सुधारक, महिला शिक्षा तथा समाजेसवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती के अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के सानिध्य में कांग्रेसजनों ने पावटा चौक सब्जी मंडी के पास ज्योतिबा फुले के प्रतिमा स्थल पर माला पहनाकर उनके चरणों नमन किया।प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि इस अवसर पर माली समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पूर्व राज्यमंत्री का साफा पहनाकर स्वागत किया एवं युवाओं ने ज्योतिबा फुले की तस्वीर भेट की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व नगर परिषद सभापति रमेशनाथ योगी, उप सभापति कैलाश पंवार, मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल, विजय चौधरी, जिला प्रवक्ता राजेश सोनी, महामंत्री अहसान पठान, जिला प्रभारी गणेश जाटोलिया, पार्षद टिंकू धामानी, कन्हैयालाल माली, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, कमल गुर्जर, महामंत्री शंभुलाल प्रजापत, पूर्व पार्षद गोपाल सालवी, विनोद लड्डा, मनीष चांवला, नारायणलाल खटीक, रामेश्वर माली, जमील अहमद, अमित लड्डा, गौरव मेडतवाल, घनश्याम गंधर्व, मुकेश खटीक सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर