राशमी। कस्बे सहित निकटवर्ती गांवों में पैंथर की दहशत बढ़ती जा रही है। शनिवार रात्रि पुठवाड़िया में पैंथर ने एक गाय के बछड़े का शिकार कर डाला। जानकारी के अनुसार पुठवाड़िया में भेरूलाल सेन के बाड़े में गाय व बछड़े बंधे हुए थे। रात्रि में वन विभाग की पहाड़ी से पैंथर बाड़े में आ गया। उसने बाड़े में बंधे बछड़े का शिकार कर डाला। बाड़े का मालिक रविवार सुबह गायों को चारा डालने पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली। जिस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दिनों दिन हिंसक होते जा रहे हैं पैंथर को पकड़ने की मांग की है। ज्ञात रहे कि गत एक माह के दौरान पैंथर ने चार जीवों को अपना शिकार बनाया है,जो आमजन की जानकारी में आया है। गत दिनों पैंथर पुठवाड़िया में रात्रि के समय घूम रहा था। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई थी। इसके बाद शनिवार रात्रि बछड़े का शिकार किए जाने पर ग्रामीणों में दहशत और भी गहरी हो गई है। ग्रामीण अब दहशत के बीच रात्रि के समय आबादी से सट कर निकल रहे स्टेट हाईवे के किनारे बने बाड़ो में मवेशियों की निगरानी रखने को मजबूर हो गए हैं।
प्रशासन
सावा में 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
March 12, 2026
8:03 pm
15 मार्च को चित्तौड़गढ़ आएंगे UP के सीएम योगी, कलेक्टर एसपी ने ली अधिकारियों की अहम बैठक
March 12, 2026
4:39 pm
यूपी के सीएम योगी दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर, 15 को आएंगे चित्तौड़, जौहर मेले में करेंगे शिरकत
March 11, 2026
12:19 pm
पुठवाड़िया में पैंथर ने गाय के बछड़े का किया शिकार,ग्रामीणों में दहशत बरकरार