Explore

Search

September 26, 2026 10:43 pm

आंबेडकर जयंती मनाई गई,डॉ.अंबेडकर जयंती पर उनके याेगदान काे किया याद

राशमी। कस्बे के अंबेडकर सर्कल पर सोमवार काे सुबह साढ़े 8 बजे डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती उल्लास के साथ मनाई गई। कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने बाबा साहब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने विविधता लिए भारत देश को एक मजबूत किया साथ सभी महिलाओं और पुरुषों को अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश जाट,सरपंच गणेश लाल पुर्बिया,बंशी लाल रेगर,निर्भयकांत आर्य,गोवर्धन सिंह गिलुण्डिया ने भी बाबा साहब के आदर्श में चलने के लिए प्रेरित किया। डॉ आंबेडकर विचार मंच के संरक्षक छोगा लाल रेगर ने कहा कि देश के लिए बाबा साहब का योगदान अविस्मरणीय है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश सुखवाल,मंडल महामंत्री लालू राम वैष्णव,कैलाश चंद्र सुखवाल,वार्ड पंच दिनेश चंद्र सेन,शंभूलाल आचार्य,भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रेगर,शक्ति केंद्र संयोजक सत्यनारायण सुखवाल सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद मुकेश खटीक ने किया। सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद्र वैष्णव मय पुलिस जाप्ता उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर