Explore

Search

August 29, 2026 9:06 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

हमीरपुरा में मनरेगा कार्य स्थल पर तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन

राशमी। क्षेत्र के मरमी ग्राम पंचायत में हमीरपुरा नाड़ी मनरेगा कार्य स्थल पर बुधवार को लोगों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्य के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। पैरा लीगल वॉलिंटर लालू राम वैष्णव ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ एवं रालसा द्वारा जारी किए गए अभियान हेतु तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्षा पृथा फौजदार के आदेश अनुसार हमीरपुरा नाड़ी में मनरेगा कार्य स्थल पर शिविर का आयोजन कर श्रमिकों के अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में कानूनी जागरूकता एवं अपने हितों की रक्षा के लिए कानून की जानकारी दी गई। समाज में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के बारे में जानकारी देते हुए बाल विवाह, मृत्यु भोज के दुष्परिणाम बताए गए एवं इन सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के बारे में जागरूक किया गया। आगामी अक्षय तृतीया (आखातीज) पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। शिविर में मेट श्याम लाल बेरवा,गौतम बैरवा,भैरूलाल सालवी सहित श्रमिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर