
बेगूं। उपखंड क्षेत्र के करणपुरिया गांव में रविवार सुबह एक व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करणपुरिया गांव निवासी दिनेश शर्मा पुत्र रंगलाल शर्मा 42 वर्षीय खेत पर मोटर चालू करने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरा।

गिरने से युवक के हाथ फैक्चर हुआ वही सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। कुएं में पानी होने से कड़ी मशक्कत के बाद दिनेश के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। सूचना पर बेगूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर छा गई।
