Explore

Search

April 30, 2026 10:20 am

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल संगठन वसुधा शाखा द्वारा साइबर क्राइम पर परिचर्चा आयोजित

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल संगठन वसुधा शाखा ने साइबर क्राइम पर एक परिचर्चा का आयोजन किया जिसका उद्देश्य वर्तमान परिपेक्ष में साइबर क्राइम पर अंकुश कैसे लगे, लोगों को जागरूक करना था। मुख्य अतिथि के रूप में साइबर क्राईम सेल के पुलिस विभाग से अंकित यादव और साइबर क्राइम मीडिया से जुड़े छोटू लाल उपस्थित रहे। संगठन की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता जागेटिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर अतिथियों के स्वागत से किया। संगठन की सचिव श्रीमती कविता समदानी ने संगठन के सदस्यों के द्वारा प्रार्थना करवाई। साइबर क्राईम सेल के अंकित यादव द्वारा साइबर क्राइम क्या है साइबर अपराधों के प्रकार उससे बचाव और क्या सावधानियां रखनी है, साइबर क्राइम सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार की वेबसाइट की जानकारी दी। साइबर क्राइम मीडिया से जुड़े छोटू लाल ने बताया कि कई लोग कई तरह की फोटोस अपलोड कर देते हैं और अपराधों को जन्म देते हैं इसे कैसे बचा जाए इसकी सुरक्षात्मक वेबसाइट बताई गई ऐप डाउनलोड कराए गए कानून संबंधी जानकारी दी गई और लोगों को जागरूक किया कि आप डरे नहीं पुलिस विभाग आपके साथ है। अंत में प्रेमलता जागेटिया ने सभी को शपथ दिलाई और इस जागरूकता का अभियान घर-घर पहुंचने के लिए संकल्प लिया। संगठन के सदस्यों में दीप्ति खंडेलवाल, स्नेहा बाहेती, मीडिया प्रभारी विद्या भंडारी, दिशा अग्रवाल, रेखा लोहिया तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन निर्मला तापड़िया ने किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर