Explore

Search

October 8, 2026 9:40 am

कल ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

बेगूं। क्षेत्र के 33 केवी धामंचा व गुणता फीडर पर बुधवार को आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिसके चलते विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। बिजली विभाग के सहायक अभियंता गिरिराज मैहर ने बताया कि  33/11 केवी जीएसएस धामंचा तथा माधोपुर आईटीआई से जुड़े सभी गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इसी प्रकार 33/11 केवी जीएसएस गुणता पर भी मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते इस ग्रिड स्टेशन से जुड़े सभी गांवों की चार घंटे की बिजली कटौती रहेगी।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर