Explore

Search

October 8, 2026 7:09 am

बेगूं नगरपालिका में नामांतरण, एनओसी व भवन स्वीकृति जैसे कार्य होंगे ऑनलाइन

बेगूं। नगरपालिका बेगूं में अब नागरिकों को एनओसी,नामांतरण, नल-बिजली, अग्निशमन एनओसी और नवीन भवन निर्माण स्वीकृति जैसे कार्यों के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ये सभी सेवाएं अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई हैं। जानकारी देते हुए बताया कि अब इन कार्यों के लिए आवेदक को स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही आवश्यक दस्तावेज़ों को कार्यालय में जमा करवाना होगा, लेकिन आवेदन और निस्तारण की संपूर्ण प्रक्रिया अब ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। उनके कार्य निर्धारित समय सीमा में पारदर्शिता के साथ निपटाए जाएंगे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर