Explore

Search

February 10, 2026 4:25 am

जिला कलक्टर ने पुलिस कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद रविवार रात 8:30 बजे गोल प्याऊ पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। पुलिस कार्मिकों को शहर में गस्त के दौरान अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिस कार्मिकों से कहा कि शहर में गश्त के दौरान जगह-जगह चेकिंग की जाए और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने को कहा। वही जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार सक्रिय हैं और सुरक्षा उपायों की समीक्षा कर रहे हैं।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर