Explore

Search

January 14, 2026 5:01 pm

आंगनवाड़ी की छत का प्लास्टर गिरा, हादसा टला

डूंगला। उपखण्ड क्षेत्र में तलाऊ गाँव के आंगनवाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर अचानक भर भरा कर गिर गया। प्लास्टर गिरने की जानकारी तब सामने आई जब आंगनवाड़ी स्टाफ सुबह आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे और कमरा खोला तो अंदर छत का प्लास्टर गिरा हुआ मिला। गनीमत रही कि हादसे के वक्त अवकाश होने से आंगनवाड़ी केंद्र बंद था। अगर आंगनवाड़ी केंद्र में गाँव के नो निहाल बच्चे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि इस आंगनवाड़ी केंद्र को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया था लेकिन अभी तक आंगनवाड़ी केंद्र की बिल्डिंग का कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामवासियों ने आंगनबाड़ी केंद्र के मरमत की मांग की हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर