Explore

Search

September 29, 2026 3:44 pm

उदयपुर संभाग में एक हजार उचित मूल्य दुकानों पर खोले जाएंगे अन्नपूर्णा भण्डार, रजिस्ट्रेशन 26 मई तक


चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के बिन्दु संख्या 80 के अनुसार अल्प आय वर्ग के परिवारों को रोजमर्रा की आवश्यकता का सामान उचित मूल्य पर मिल सके एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत कार्यरत उचित मूल्य दुकानदारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके साथ-साथ जनसाधारण को उच्च गुणवत्ता की मल्टी ब्राण्ड उपभोक्ता वस्तुएँ उचित एवं प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध कराये जाने का उद्देश्य है।

प्रबन्धक नागरिक आपूर्ति सुमन तिवारी ने बताया कि इसके लिए राज्य में 5000 एवं उदयपुर संभाग में 1000 उचित मूल्य दुकानों पर अन्नपूर्णा भण्डार खोले जाने है। इस हेतु उचित मूल्य दुकानदारों का अन्नपूर्णा भण्डार योजनान्तर्गत प्रबन्धक नागरिक आपूर्ति कार्यालय स्तर पर रजिस्ट्रेशन कार्य किया जा रहा है जिसकी अंतिम 26 मई, 2025 है।

इच्छुक उचित मूल्य दुकानदारों को राशि 2500/- रूपये रजिस्ट्रेशन फीस व स्व घोषणा-पत्र इस कार्यालय में उपस्थित होकर जमा करा सकते है। अन्नपूर्णा भण्डार 30 मई, 2025 से पूर्व प्रारम्भ कर दिए जाएगें। अतः उचित मूल्य दुकानदारों से अनुरोध हैं कि समय सीमा में रजिस्ट्रेशन करा कर उक्त योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि करे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर