Explore

Search

July 6, 2026 8:02 am

प्रशासन

देवरी में देश भक्ति से ओतप्रोत रही लोक कलाकारों की प्रस्तुतियाँ

चित्तौड़गढ। पश्चिमी सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में जिले के लोक कलाकारों एवं तुर्रा कलगी के लोक कलाकारों ने गीत एवं नाटक के माध्यम से देश में एकता व अखण्डता पर संदेश दिया। जिला लोक कलाकार संस्थान के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण रावल के मार्गदर्शन में उस्ताद मिर्जा अकबर बेग घोसुण्डा, रामप्रसाद, शान्तिलाल, राजू अलबेला, गायत्री उपाध्याय, रघुवीर सेन, भगवानलाल, जीवन, राकेश, रामस्वरूप, जगदीश, मुकेश, रामलाल, सुखलाल, शंकरलाल, अंकित, आशीष, नैतिक, विवेक, नारायण सेन, गोपाल गर्ग, दिनेश मण्डावरी, दशरथ, दिनेश रावल, विजेन्द्र, किशन आदि ने प्रस्तुतियाँ देकर जनता को भाव विभोर किया। चित्तौड़गढ़ से आए जूनियर अमिताभ बच्चन महेन्द्र दामानी ने भी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रेरणास्पद पंक्तियां सुनाकर दर्शकों का मनमोहा। कार्यक्रम के बतौर अतिथि प्रदेश महासचिव महेन्द्र जोशी, प्रहलाद शर्मा, जिला पशु क्रूरता नियंत्रण के गोपाल सुखवाल, सरपंच पति मगनीराम डांगी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप शाह ने किया तथा आभार जय ने जताया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर