Explore

Search

July 2, 2025 12:41 am

बांसी में महाराज शक्ति सिंह की जयंती पर पुष्पांजली समारोह

बड़ीसादड़ी। उपखण्ड के ग्राम पंचायत मुख्यालय बांसी में महाराज शक्ति सिंह सर्किल पर महाराणा प्रताप के अनुज भ्राता ओर हल्दीघाटी के युद्ध के महानायक महाराज शक्ति सिंह की 483 वीं जयंती पर सर्व समाज की ओर से पुष्पांजली कार्यक्रम हुआ। इसकी जानकारी शक्ति सिंह के वंशज ओर विचार एक संगठन अनेक के संयोजक भगवत सिंह शक्तावत खोडियाखेड़ा देते हुए बताया कि इस समारोह में रावत भूपेन्द्र सिंह बांसी की अध्यक्षता और रणधीर सिंह भींडर मुख्यअतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन राजकमल सिंह शक्तावत ने करते हुए बताया कि समारोह में ग्रुप केप्टिन और राजस्थान क्रीड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह बांसी, बोहेड़ा सरपंच गोपाल मालू, बांसी सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह शक्तावत, राजेंद्र चौबीसा, संजय धीग बोहेड़ा, राजेंद्र सिंह खोडिया श्रीपाल सिंह शक्तावत, भेरू लाल मंडोवरा, गोरी शंकर, शैलेन्द्र समदानी,चंद्र शेखर पालीवाल, मुर्दनीश शर्मा, मदन सिंह सोलंकी, हरविंदर चुंडावत, कमलेश चौधरी, गोविंद सिंह बोहेड़ा, हरि सिंह शक्तावत, सैयद मोहमद खालिद सहित सर्व समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में महाराज शक्ति सिंह की मूर्ति माल्यार्पण ओर पुष्पांजली का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि महाराज रणधीर सिंह भींडर ने महाराज शक्ति सिंह के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर हर इंसान को जज्बे के साथ जीवन जीने की कला सीखनी चाहिए। समारोह को संबोधित करते हुए भगवत सिंह शक्तावत ने जानकारी दी कि आज महाराज शक्ति सिंहजी की जयंती ना केवल मेवाड़ में पूरे देश सहित विश्व के कई देशों यथा अमरकोट पाकिस्तान, कन्नडा आदि देशों में जहां जहां शक्तावत विश्व में बसे हुए वहां-वहां आज पुष्पांजलि महाराज शक्ति सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा पूर्वक मनाई जा रही हैं। युवा इतिहासकार अरविंद सिंह खोडिया और वैभव प्रताप पांसल ने महाराज शक्ति सिंह के गौरव शाली इतिहास का संकलन कर शक्ति सिंह के लिए फैलाई गई। भ्रांतियों पर विराम लगाने का काम किया हैं। आभार ग्रुप कैप्टन गजेन्द्र सिंह बांसी ने जताया और यूवा पीढ़ी को अपने महापुरुषों की जीवनियां पढ़ने की सलाह दी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर