Explore

Search

August 28, 2026 10:54 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शाहपुरा तहसील में पटवारी को 15 सौ रूपये की रिश्वत राशि लेते एसीबी ने रँगे हाथों पकड़ा

शाहपुरा। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम द्वारा आज कार्यवाही करते हुये बबलू धोबी निवासी ग्राम कादीसहना पुलिस थाना शाहपुरा जिला भीलवाडा पटवारी पटवार हल्का लसाडिया तहसील शाहपुरा जिला भीलवाड़ा द्वारा परिवादी से उसके पिता के नाम ग्राम लसाडिया में खसरा नम्बर 291, 414 एवं 535 कुल 6 बीघा भूमि का पिता की मृत्यु के उपरान्त परिवादी के परिजनों के नाम विरासत से इन्तकाल खुलवाने के लिये पटवारी बबलू धोबी पटवारी से गत 22 अप्रैल को तहसील कार्यालय में मिला तो पटवारी ने दस्तावेजात ऑनलाईन करवाने एवं आगे की कार्यवाही करने की एवज में 2 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग की गई। जिस पर दौराने रिश्वत राशि मांग सत्यापन 22 अप्रैल 2025 को करवाया। दौराने सत्यापन भी 500 रूपये की रिश्वत राशि मांग कर ग्रहण करना पाया गया। शेष रिश्वत राशि 1500 रूपये आज शुक्रवार को तहसील कार्यालय शाहपुरा में रिश्वत राशि बरामद की गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर